रायगढ़ -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में चांदमारी परिसर अंतर्गत तीनों शालाओं शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ के समस्त शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ की बैठक प्राचार्य कक्ष में प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव की अध्यक्षता में भारत माता के जयघोष के साथ प्रारंभ हुआ।

यह बैठक शिक्षकों एवं स्टाफ के उन्मुखीकरण एवं उनकी क्षमतावर्धन हेतु रखा गया था।बैठक में प्राचार्य भरत लाल नामदेव ने ने विगत सप्ताह हुई बैठक बिंदुओं के क्रियान्वयन/पालन की समीक्षा करते हुए सी जी वी एस के एप में प्रतिदिन आनलाइन अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने,विद्यार्थी विवरण , अवकाश विवरण, शिक्षक रिपोर्ट, ड्यूटी रिपोर्ट आदि की प्रविष्टि सुनिश्चित करने और दृढ़ता से उसके पालन करने हेतु निर्देशित किया। संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सन्नी खाण्डे जी ने बाल सदन के गठन एवं कार्य विभाजन बिंदु पर सभी को अवगत कराया।तत्पश्चात प्राचार्य जी के निर्देश अनुसार प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने बैठक में अन्य बिंदुओं यथा नवीन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति गठन, शालेय पंजियों का संधारण एवं रख-रखाव, कक्षा सजावट करना, शिक्षकों द्वारा सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण, कक्षा कक्ष में गणित एवं विज्ञान का कोना स्थापित करने, पुस्तकालय हेतु समय-सारिणी में आवश्यक रूप से कालखंड होने एवं पुस्तकालय की पुस्तकों को विद्यार्थियों को वितरित कर स्व-अध्ययन हेतु प्रेरित करने, बाल-श्रम निषेध का पूर्णतया पालन करने,

माध्यमिक खंड के मध्यान्ह भोजन मीनू का दीवार पर प्रदर्शन करने, सहयोगी स्टाफ स्वीपर,रसोइया को प्राचार्य को लिखित आवेदन देकर अवकाश पर जाने एवं अवकाश की प्रविष्टि पंजी में करने, बच्चों के लिए शैक्षिक खेल, प्रतियोगिताएं आयोजित करने, विज्ञान, अंग्रेजी, गणित विषय को रुचिकर बनाने, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने, स्वीपर द्वारा स्कूल एवं टायलेट की प्रतिदिन साफ-सफाई करने एवं कचरा डस्टबिन में डालने, बैठक में सभी शिक्षकों व स्टाफ की अनिवार्य रूप से उपस्थित होने, प्रभावी शिक्षण कार्य कर पूरी कक्षा को शिक्षण प्रक्रिया में शामिल करने, बच्चों को प्रतिदिन लेखन अभ्यास कराना एवं उनकी जांच करने, पाठ-योजना अनुसार शैक्षिक दैनंदिनी लिखे जाने, शिक्षक द्वारा शनिवार को बच्चों में शारीरिक स्वच्छता हेतु नाखून एवं बाल आदि की जांच करने, माध्यमिक खंड द्वारा बच्चों को विज्ञान से संबंधित चार्ट, माडल, पोस्टर आदि बनाने हेतु प्रेरित करने, समय -सीमा में डाक बनाने एवं उसका प्रेषण सह पंजी अद्यतन करने, प्रार्थना सभा में सभी शिक्षकों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति एवं प्रार्थना गायन, प्रार्थना सभा हेतु गीत, गान, मंत्रों का फ्लैक्सी निर्माण करने, फर्नीचर मांग पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने, बच्चों को उनके कौशलों का विकास करने हेतु बागवानी, वृक्षारोपण, विज्ञान प्रयोगशाला आदि की जानकारी देने, ब्लूप्रिंट के अनुसार अध्यापन कार्य करने, किचन गार्डन का निर्माण करने, कार्य-योजना बनाने एवं उसका क्रियान्वयन करना, सभी के अवलोकनार्थ विद्यालय समय-सारिणी का प्रदर्शन करने, विषय -शिक्षक विहीन शालाओं में कार्यरत शिक्षकों द्वारा स्मार्ट टीवी, स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर आदि से अध्यापन कार्य करने, शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य करते समय प्रधान पाठकों द्वारा सतत् मानिटरिंग करने, अवकाश पर गये शिक्षकों की कक्षा संचालन हेतु अन्य शिक्षकों को इंगेज करने एवं उसका पंजी संधारण करने, कक्षा में महापुरुषों, वैज्ञानिकों, गणितज्ञों, साहित्यकारों के पोस्टर लगाने एवं प्रेरक विचार दीवार पर अंकित करने, विज्ञान विषय को बच्चों को प्रयोग करके सीखने एवं उसमें बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रार्थना सभा में शुद्ध अभ्यास हेतु साउंड सिस्टम का उपयोग करने, मौलिक रचनाएं हेतु संकुल स्तरीय पत्रिका का प्रकाशन करने, बच्चों में राष्ट्र प्रेम, सामाजिक समरसता हेतु नैतिक मूल्यों को स्थापित करने हेतु साहित्य की समस्त विधाओं का मंचन/क्रियान्वयन करने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से चर्चा की गई एवं सुझाव दिए गए उपस्थित शिक्षकों ने व्यावहारिक कठिनाइयों से भी अवगत कराया जिसे प्राचार्य महोदय ने यथासंभव निराकरण करने का आश्वासन दिया एवं एजेंडा विहीन बिंदुओं पर बात नहीं करने एवं सदन की मर्यादा बनाए रखने हेतु निर्देशित किया और सभी को शाला को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रेरित किया। अंत में बैठक समाप्ति की घोषणा प्राचार्य महोदय ने की।








More Stories
भाजपा परिवार ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
हितग्राही की मजदूरी राशि दूसरे खाते में स्थानांतरित करने का आरोप,शिकायतकर्ता कांग्रेश रत्नाकर ने की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग
कन्या शाला घरघोड़ा में उत्साहपूर्वक योग दिवस का हुआ आयोजन