July 1, 2026

बसना विकास खण्ड का शालेय खेल कैलेण्डर हुआ जारी

खबर शेयर करें

बसना : खबर निरीक्षण

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 कीड़ा प्रतियोगिताओं का आगाज हो चुका है ।
प्रतियोगिताएं आमतौर पर विकास खंड स्तर से शुरू होकर जिला और राज्य स्तर तक पहुंचती हैं,जिसके बाद विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के निर्देशन एवं खेल कैलेंडर के अनुसार नवीनतम शिक्षा सत्र 2026-27 में विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बसना के तत्वाधान में विभिन्न प्रकार के खेलों के खिलाड़ियों के जिला स्तर,संभागीय स्तर एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल एवं चयन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी,जिसके लिए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बसना से ब्लॉक लेवल खेल कैलेंडर जारी किया गया है जो निम्नानुसार है:-
तीरंदाजी 4 जुलाई,बालिका फुटबॉल 8 जुलाई,ताइक्वांडो 9 जुलाई,14 वर्ष बालक क्रिकेट 13 जुलाई को सेजेस बसना में,भारोत्तोलन 14 जुलाई शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली में,रग्बी 15 जुलाई को सेजेस भंवरपुर में,खो-खो 16 जुलाई,वॉलीबॉल 21 जुलाई,शतरंज 23 जुलाई को सेजेस बसना में,क्रिकेट 17-19 वर्ष 7 अगस्त को सेजेस भंवरपुर में,कराटे 10अगस्त को सेजेस बसना में,एथलेटिक्स 12 अगस्त,जुडो और कुश्ती 18 अगस्त,फुटबॉल बालक 21 सितम्बर,बैडमिंटन 23 सितंबर को सेजेस बसना में आयोजित होना है। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द बी एल देवांगन और सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल द्वारा बैठक में दिए गए निर्देशानुसार विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे,सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर और बीआरसीसी अनिल साव ने विकास खण्ड बसना के स्कूली खिलाड़ियों को चयन/ट्रायल में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित कराने के आव्हान किया है।