बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर रहा विशेष फोकस
बरमकेला – बीजेपी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चरण बद्ध तरीके से प्रशिक्षण दे रही है। जिला और मंडल स्तर पर बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग पूरे हो चुके हैं। अब बीजेपी बूथ पदाधिकारी और मंडल के मोर्चा की टीम को डिजिटल लर्निंग सिखाने जा रही है।
इनमें बीजेपी की विचारधारा, पार्टी का सफर,नेतृत्व, मोदी सरकार की विकास योजनाएं जैसे चार पाठ्यक्रम शामिल हैं।कार्यकर्ता अपने मोबाइल पर हर पाठ्यक्रम के वीडियो देखकर उस पाठ्यक्रम से संबंधित शब्दावली के उत्तर ऑनलाइन दर्ज करेंगे। चारों पाठ्यक्रमों के सवाल-जवाब पूरे होने के बाद उनके मोबाइल पर प्रशिक्षित होने का सर्टिफिकेट जनरेट होगा।

इसी तारतम्य में भाजपा मंडल लेन्धरा द्वारा मंगलवार को ग्राम लेन्धरा के संस्कार भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्ग-2026 का आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,मां भारती एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना के साथ किया गया।

यह कार्यक्रम देश एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तथा जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़कर संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना रहा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रभावी एवं सकारात्मक उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के आधुनिक तरीकों को समझाया गया। प्रशिक्षण में तकनीक के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक उपस्थित रहे। वहीं जिला भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नारायण बरिहा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री सुदर्शन चौहान,वरिष्ठ नेता चक्रधर पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती शारदा मालाकार ने की। मुख्य वक्ता अजय नायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक के साथ कदम मिलाते हुए संगठन की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण का उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और संगठनात्मक गतिविधियों के ऑनलाइन प्रचार-प्रसार में दक्ष बनाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सकारात्मक उपयोग संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। यह महाअभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून से शुरू होकर उनकी जयंती 6 जुलाई 2026 तक पूरे 14 दिनों तक चलेगा।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री सुदर्शन चौहान द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के संचालन, संगठनात्मक गतिविधियों के ऑनलाइन प्रचार-प्रसार, डिजिटल संवाद के तरीकों तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला भाजपा सोशल मीडिया के संयोजक चूड़ामणि पटेल ने बताया है कि प्रशिक्षण का माध्यम: ‘सरल ऐप’ (Saral App) है जिसके माध्यम से ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाते है और जिसकी प्रक्रिया:गूगल प्ले स्टोर (Play Store) से सरल ऐप को डाउनलोड करें तथा अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) डालकर लॉग-इन करें。’डिजिटल लर्निंग’ (Digital Learning) सेक्शन में जाकर पाठ्यक्रम (Courses) पूरे करें और अंत में मूल्यांकन/परीक्षा उत्तीर्ण करें。प्रशिक्षण पूरा करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट (प्रमाण पत्र) प्रदान किया जाता है。
कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री दयाराम चौधरी एवं आभार प्रदर्शन पूर्व मण्डल भाजपा अध्यक्ष भूतनाथ पटेल ने किया।
इस दौरान मण्डल भाजपा महामंत्री सोमनाथ गिरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा सिदार,भोजराम पटेल,संतोष पटेल,श्रीमती ललिता पटेल, श्रीमती सुनीता पटेल,श्रीमती कांति मालाकार,श्रीमती फुलोबाई लक्ष्में,श्रीमती सत्यभामा पटेल श्रीमती विमला सागर, श्रीमती कुमुद पटेल , अरूण मालाकार, नारायण सागर, नारायण भोई, दयानिधि पटेल , संतराम पटेल, राकेश पटेल, संजय पटेल, उत्तम पटेल, गोविन्द पटेल, जोतराम पटेल , सुमन पटेल, मनोज जायसवाल, श्रवण पटेल ,पीताम्बर साहू , भीमसेन पटेल, विद्याधर सिदार, साहेबराम पटेल, मुरली गुरु, मोहनलाल पटेल, गंगाराम पटेल,हेमसिंग पटेल, लोचन पटेल सहित मंडल के पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों,शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों,सहसंयोजकों,बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म की बारीकियों को समझा और इसे जमीनी स्तर पर लागू करने का संकल्प लिया।








More Stories
बसना विकास खण्ड का शालेय खेल कैलेण्डर हुआ जारी
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में उन्मुखीकरण एवं क्षमतावर्धन हेतु हुई बैठक
भाजपा परिवार ने मनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस