बसना/सागरपाली : खबर निरीक्षण
लगातार हो रही बारिश के कारण बसना विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले स्कूल शासकीय प्राथमिक शाला सागरपाली,शासकीय उच्च.प्राथ.शाला,आंगनवाड़ी केंद्र एवं ग्राम पंचायत भवन एक ही जगह संचालित हो रही है जहां के परिसर एवं कक्षाओं में पानी भर जाने से विद्यार्थियों,अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
विद्यालय परिसर में जलभराव होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,वहीं कई कक्षाओं में पानी भर जाने के कारण अध्ययन-अध्यापन का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्कूल परिसर का सारा जल भराव सरायपाली से सरसीवां मार्ग(PWD)सड़क मार्ग से आता है जिसके किनारे में नाली नहीं होने के कारण 200 मीटर सड़क से वर्षासात के मौसम का जल बहकर स्कूल परिसर अंदर चला जाता है l
जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है।
कक्षाओं के भीतर पानी पहुंचने से फर्श गीले हो गए हैं,जिससे बच्चों के फिसलने और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है,साथ ही साथ नमी के कारण फर्नीचर,शैक्षणिक सामग्री तथा विद्युत उपकरणों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
स्थानीय नागरिकों एवं अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा समय रहते जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण हर वर्ष ऐसी स्थिति निर्मित होती है।
उनका आरोप है कि यदि पूर्व तैयारी की जाती तो विद्यार्थियों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अव्यवस्था को लेकर शाला प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
अभिभावकों ने मांग की है कि विद्यालय परिसर की तत्काल सफाई कर जलभराव समाप्त किया जाए,उचित नाली व्यवस्था विकसित की जाए तथा कक्षाओं को सुरक्षित एवं अध्ययन योग्य बनाया जाए।
ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर विद्यालय का निरीक्षण कराने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराने की मांग की है,ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके।
यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के पूरे मौसम में विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित विभाग और शाला प्रबंधन इस समस्या का समाधान कितनी शीघ्रता से करते हैं।








More Stories
पहली बारिश ने खोली घटिया निर्माण की पोल,,,4 महीने नहीं हुए,,,दीवारो पर सिपेज़ और दीवारों मे दरार – भाग 1
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली