सारंगढ़ – गोमर्दा अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्राम रामटेक में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शौच के लिए घर से निकले एक ग्रामीण पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान नारायण सिदार (40 वर्ष), निवासी रामटेक के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को 2,000 रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। साथ ही आवश्यक एंटी-रेबीज एवं अन्य टीकाकरण तथा बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सारंगढ़ भेजा गया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।


More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह