सारंगढ़-बिलाइगढ़, छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशानुसार जिले में 01 मई से 10 जून 2026 तक ‘सुशासन तिहार 2026’ अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निवारण करना और विकास कार्यों में तेजी लाना था। इस अभियान के दौरान खाद्य विभाग द्वारा जिला सारंगढ़-बिलाइगढ़ में कुल 859 हितग्राहियों को राशनकार्ड से संबंधित विभिन्न लाभ प्रदान किए गए हैं।खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न विकासखंडों में राशनकार्ड से जुड़े कार्यों का विवरण इस प्रकार हैविकासखंड सारंगढ़ कुल 55 नागरिकों के नए राशनकार्ड बनाए गए, 86 राशनकार्डों में नए नाम जोड़े गए, जबकि 92 सदस्यों के नाम राशनकार्ड से विलोपित (हटाए) किए गए।विकासखंड बरमकेला: इस ब्लॉक में 88 हितग्राहियों के नए राशनकार्ड तैयार किए गए, 39 राशनकार्डों में नाम जोड़ने की कार्रवाई की गई और 71 सदस्यों के नाम हटाए गए।विकासखंड बिलाइगढ़: यहाँ सबसे अधिक 200 हितग्राहियों के नए राशनकार्ड बनाए गए, 105 राशनकार्डों में नाम जोड़े गए और 123 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए।सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से त्वरित रूप से मिले इस लाभ के लिए जिले के सभी राशनकार्ड धारियों और हितग्राहियों ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह