रायगढ़ -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में आज दिनॉंक 07 जून 26को विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा, वार्ड पार्षद एवं एम आई सी सदस्य नगर पालिक निगम अमित शर्मा, पूर्व पार्षद श्रवण सिदार, अधिवक्ता एवं छत्तीसगढ़ हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती मेहरूनिशा , अन्य सम्मानित सदस्य एवं अतिथिगण की उपस्थिति में शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल वितरण के अंतर्गत कक्षा नवमी के नवप्रवेशी पात्र छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने -जाने में सुविधा उपलब्ध कराना एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य शासन की यह योजना छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने, विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

वार्ड पार्षद अमित शर्मा जी ने छात्राओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा के बारे में बताते हुए छात्राओं को उनके भविष्य निर्माण हेतु यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।अंत में प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।








More Stories
सारंगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: उमेश साहू होंगे नए एसडीएम,
सारंगढ़-बिलाइगढ़ में सुशासन तिहार के तहत 859 हितग्राहियों को मिला राशनकार्ड का लाभ
शासकीय निर्माण कार्यों में ‘BELOW RATE’ टेंडर पर रोक लगाने की मांग: जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र