सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश में शासकीय निर्माण कार्यों की गिरती गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-07 के सदस्य बिनोद भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर “BELOW RATE” टेंडर प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने या इसकी सीमा तय करने की मांग की है। यह पत्र जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, नवा रायपुर को भेजा गया है।निर्माण कार्यों की गिरती गुणवत्ता पर जताई चिंता बिनोद भारद्वाज ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता लगातार गिर रही है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने इसके पीछे मुख्य रूप से “BELOW RATE” (तय दर से कम कीमत पर) टेंडर पास होने को जिम्मेदार ठहराया है। पत्र में प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदु उठाए गए हैं गुणवत्ता से समझौता एस्टीमेट से 20 से 30 प्रतिशत कम रेट पर टेंडर लेने के कारण कार्यों की क्वालिटी बेहद खराब हो रही है। कई निर्माण कार्य मात्र 1 साल के भीतर ही ढह या खराब हो रहे हैं।भ्रष्टाचार को बढ़ावा: विभाग द्वारा तय की गई SOR (Schedule of Rates) दर से बहुत कम पर L1 (सबसे कम बोली लगाने वाला) करके टेंडर हथिया लिया जाता है, जो पहली नजर में ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।योजनाएं हो रहीं विफल।वास्तविक लागत मूल्य से कम दर पर काम करने से धरातल पर पहुंचते ही शासन की योजनाएं दम तोड़ देती हैं, जिसका सीधा नुकसान जनता और सरकार दोनों को उठाना पड़ रहा है।वास्तविक लागत से कम पर काम यानी ‘योजना का गला घोंटना’जिला पंचायत सदस्य ने तीखा रुख अपनाते हुए पत्र में लिखा है कि वास्तविक लागत मूल्य से कम मूल्य दर पर निर्माण कार्य कराना उस योजना का गला घोंटने जैसा है। इससे शासन धरातल स्तर पर पूरी तरह असफल साबित हो जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि लोकहित में इस व्यवस्था पर विचार करते हुए “BELOW RATE” की सीमा को पूरी तरह समाप्त किया जाए ताकि कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा किया जा सके।








More Stories
सारंगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: उमेश साहू होंगे नए एसडीएम,
सारंगढ़-बिलाइगढ़ में सुशासन तिहार के तहत 859 हितग्राहियों को मिला राशनकार्ड का लाभ
सपनों को मिली उड़ान: चांदमारी विद्यालय में नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह संपन्न