सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल भेड़वन-गुडेली की मंडल बैठक आज उत्साह एवं संगठनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि एवं बैठक प्रभारी श्री अजय नायक जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी श्री निखिल बानी जी ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दीनानाथ खुंटे जी ने कहा कि संगठन की सफलता बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसंपर्क बढ़ाते हुए सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर पुरी जी, महामंत्री श्री घनश्याम साहू जी एवं श्री कुमार टंडन जी सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन “संगठन ही हमारी शक्ति है, बूथ ही हमारी विजय का आधार है।” के संकल्प के साथ हुआ।








More Stories
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सुनील शर्मा द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई।
जनपद अध्यक्ष ममता सिंह ने जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी से की सौजन्य मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा
कुपोषण मुक्त जिले की दिशा में संयुक्त पहल, 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण