सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 जुलाई 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. शुक्ला के नेतृत्व में 10 जुलाई को सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम छुहीपाली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आईएमए के संयुक्त प्रयास से किया गया।
शिविर में ग्राम छुहीपाली के 15 सहित कुल 30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं पोषण आहार उपलब्ध कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के वजन एवं वृद्धि की साप्ताहिक निगरानी करेंगी, जबकि एक माह बाद पुनः संयुक्त टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।
डॉ. जे.एन. शुक्ला ने बताया कि चिकित्सक दिवस (1 जुलाई) के अवसर पर आईएमए ने छुहीपाली के 15 कुपोषित बच्चों को गोद लिया है, जिनका संपूर्ण उपचार एसोसिएशन द्वारा कराया जाएगा। जिला चिकित्सालय की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती पटेल ने बच्चों की जांच कर गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की सलाह दी।
शिविर में बीएमओ डॉ. आर.एल. सिदार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनूप अग्रवाल, जन औषधि केंद्र एवं आशा निकेतन वृद्धाश्रम के संचालक रामभूषण तिवारी, प्रशासनिक परियोजना अधिकारी (आईसीडीएस) चंचन रात्रे, पर्यवेक्षक विजेता केशरवानी, एनआरसी की फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर सरला कुर्रे, टीबी इकाई के दिनेश बरेठ, सरिता बरेठ तथा ग्राम पंचायत छुहीपाली के सरपंच रामगोपाल अजय, उपसरपंच सुनील बरेठ सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह