कोरबा / माय भारत,युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित “माय भारत कार्यक्रम” के कोरबा जिले में सुचारु क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने श्री सतीश प्रकाश सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड – पोड़ीउपरोड़ा को “जिला नोडल अधिकारी” नियुक्त किया हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में “माय भारत कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी नियुक्त हुए प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह द्वारा जिले में “माय भारत कार्यक्रम” अंतर्गत आयोजित समस्त गतिविधियों के समन्वय, माय भारत पोर्टल पर पंजीयन एवं जानकारी अपलोड करने, विभिन्न शासकीय विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों से समन्वय स्थापित करने, प्रतिवेदन प्रेषित करने तथा राज्य शासन, माय भारत युवा कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों का पालन करेंगे। जिला नोडल अधिकारी सम्बंधित विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य हितधारकों से समन्वय स्थापित कर “माय भारत कार्यक्रम” का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह