सरायपाली : गोपाल लहरिया
सराईपाली वार्ड नंबर 9 में समस्त वार्ड वासीयो द्वारा अष्टप्रहरी कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न अंतर्राजीय कीर्तन मंडलियों ने आयोजन में हिस्सा लिया,जिसके समापन एवं बैठकी में संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल सम्मिलित हुए एवं भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर छेत्र की मंगल कामना के लिए प्रार्थना किए अपने उद्बोधन में प्रखर अग्रवाल ने जय श्री राम के नारे के साथ सर्वप्रथम आयोजन समिति और वार्ड वासीयो को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और वार्ड वासीयो को यह अस्वासन दिया की संगम सेवा समिति हर प्रकार के सामाजिक धार्मिक कार्य के लिए सदैव आपके साथ है l
प्रथम दिन कलश पूजन यात्रा के साथ अष्टप्रहरी हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन का आरंभ किया गया,एवं द्वितीय दिन पूर्णाहुति देकर बैठकी भजन का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम में संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल के साथ समिति के सदस्य तुषार सेन,प्रखर शर्मा,तरुण गड़तिया,अभिनय शाह भी उपस्थित रहे

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश