चांदमारी – छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग , कार्यालय कलेक्टर द्वारा प्रसारित आदेश के परिपालन में एवं संकुल प्राचार्य दीप्ति अग्रवाल के कुशल एवं प्रभावी मार्गदर्शन में संकुल चांदमारी में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
समर कैम्प के षष्ठम् दिवस का आयोजन प्रतिदिन की भांति गणितीय कौशल के विकास हेतु टेबल रीडिंग 1से20तक, वर्ग ,वर्गमूल, घन, घनमूल का सतत् अभ्यास कराया गया।इसके पश्चात् रेन वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को बताया कि वर्षा जल संचयन से जल की मांग न केवल कम हो जाती है अपितु जल और ऊर्जा का भी संरक्षण होता है, भूजल की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार होता है। जल संरक्षण करने हेतु संकल्प लिया गया।
डिजिटल पेमेंट के बारे में प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक रूप से जानकारी दी गई और बताया गया कि पेमेंट आनलाइन मोड के माध्यम से किस प्रकार से किया जाता है,हम यूपीआई, मोबाईल वालेट या अपनी पसंद के किसी समान विकल्प का उपयोग सावधानी पूर्वक करते हुए किस प्रकार से डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।
आज का प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत नृत्य और गायन रहा जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई जिसको सभी ने सराहा व प्रशंसा की।
समर कैम्प में ठंडा पानी, चाकलेट, बिस्किट की व्यवस्था की गई। आज के समर कैम्प का कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला भूपदेव व जगतपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को रोचक एवं सफल बनाने हेतु कार्यक्रम की समीक्षा राजेश डनसेना प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल केवड़ाबाड़ी व डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ द्वारा की जा रही है।
आज के समर कैम्प में 03पालक, 14शिक्षक और 21बच्चे शामिल हुए।





Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश