filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.28222203, 0.57309103);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 252.34616;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 34;zeissColor: bright;
सारंगढ़ बिलाईगढ़ -संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय चंदई, में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सदस्य कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान का संचालन कर रही है। अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों के बीच संवाद, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं सम्मान पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा संतों और महापुरुषों के विचारों को समाज में प्रतिष्ठित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समान अवसर, सामाजिक न्याय और समरसता का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत और संगठित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा गुरु रविदास जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रेस वार्ता के दौरान अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजनों की जानकारी भी मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई।
आज के इस प्रेसवार्ता अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री द्वारिका साहू, जिला प्रवक्ता भुवन लाल मिश्रा,प्रकाश अग्रवाल,मनोहर पटेल,दुर्गा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर अभियान से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
अंत में सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा ने सभी जिला पत्रकारो का धन्यवाद ज्ञापित किया।आज के इस प्रेसवार्ता की पूरी जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी द्वारा दिया गया।

More Stories
सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ मालखरौदा थाना प्रभारी वंश नारायण शर्मा से की सौजन्य मुलाकात
आरती राठिया ने आवासीय विद्यालय प्रयास की परीक्षा उत्तीर्ण
गुरु हमारे पूर्णता के प्रकाश पुंज”