घरघोड़ा : सेजेस छर्राटांगर में अध्ययनरत छात्रा कुमारी आरती राठिया की कक्षा 11वीं जीव विज्ञान विषय के लिए चयन प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढियारी रायपुर में हुआ है।विद्यालय के प्राचार्य बी.पी.सिदार ने खुशी जाहिर करते हुए प्रार्थना सभा में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र छात्राओं कार्यालयींन कर्मचारियों की ओर से मेधावी आरती राठिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर लक्ष्य प्राप्ति तक ईमानदारी पूर्वक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।आरती राठिया के इस विद्यालय की उपस्थिति दिवस पर प्रार्थना सभा का संचालन कराया जाकर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए उनके परिवार को बधाई दी गयी |

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह