July 28, 2026

सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ मालखरौदा थाना प्रभारी वंश नारायण शर्मा से की सौजन्य मुलाकात

खबर शेयर करें

मालखरौदा -थाना मालखरौदा में नए थाना प्रभारी (TI) वंश नारायण शर्मा का पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रगतिशील सतनामी समाज, बड़ेपाडरमुड़ा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष कैलाश धीरहे ने किया।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस बैठक के दौरान क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान नवपदस्थ थाना प्रभारी वंश नारायण शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। इसके लिए आमजन और सामाजिक संगठनों का निरंतर सहयोग बेहद आवश्यक है।”इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने नए थाना प्रभारी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनहित के कार्यों में सतनामी समाज की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।मुलाकात के दौरान प्रगतिशील सतनामी समाज, बड़ेपाडरमुड़ा के प्रमुख पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।