सारंगढ़ बिलाईगढ़ खबर का असर देखने को मिला है तेज तर्रार डीईओ डहरिया ने मीडिया…
नेटवर्किंग मार्केटिंग करने वाले शिक्षकों की खैर नहीं
सारंगढ़ बिलाईगढ़ खबर का असर देखने को मिला है तेज तर्रार डीईओ डहरिया ने मीडिया में खबर प्रकाशित होने पर तत्काल संज्ञान लिया शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है
क्या है पूरा मामला विगत दिनों झाल आश्रम की सहायक शिक्षिका श्रीमती यशवंती चौहान और प्रधान पाठक श्रीमती अनंती टोप्पो द्वारा स्कूल समय पर निजी नेटवर्किंग मार्केटिंग का प्रचार कर रहे थे मीडिया में खबर प्रकाशित होने पर तत्काल डीईओ डहरिया ने कलेक्टर के अनुशंसा पर कार्यवाही किया जिसमें बरमकेला विकासखंड की आश्रम प्राथमिक शाला झाल की सहायक शिक्षिका श्रीमती यशवंती चौहान और प्रधान पाठक के विरुद्ध शासकीय दायित्वों की उपेक्षा करते हुए निजी नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा शिक्षण कार्य प्रभावित करने संबंधी शिकायत जांच में प्रमाणित होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्रधान पाठक के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव
इसी प्रकरण में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला झाल, बरमकेला की प्रधान पाठक श्रीमती अनंती टोप्पो के विरुद्ध भी शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन तथा निजी नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए हैं। चूंकि उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्राधिकार उच्च स्तर पर है, इसलिए कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को भेजा गया है।
शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता -जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने स्पष्ट किया कि शासकीय सेवक से अपेक्षित आचरण, विद्यालयीन अनुशासन तथा विद्यार्थियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी कर्मचारी द्वारा सेवा नियमों का उल्लंघन, कर्तव्य में लापरवाही अथवा विभागीय गरिमा के प्रतिकूल आचरण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में जिला प्रशासन शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं अनुशासित बनाने के लिए लगातार निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई कर रहा है, जिससे शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

More Stories
स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन हेतु दी गई विशेष समझाइश
बिग ब्रेकिंग: डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा को बरमकेला जनपद CEO का मिला अतिरिक्त प्रभार
सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ मालखरौदा थाना प्रभारी वंश नारायण शर्मा से की सौजन्य मुलाकात