छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की प्रशासनिक दृष्टिकोण से नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 24 वन अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश में विभिन्न जिलों के वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), वन्यजीव एवं टाइगर रिजर्व से जुड़े अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति से वापस लाकर नई जिम्मेदारी दी गई है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए अहम बदलाव
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर पदस्थ श्रीमती पुष्पता टंडन, भा.व.से. (2016) का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।
वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर पदस्थ श्री पियूष अग्रवाल, भा.व.से. (2022) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इस तरह आदेश के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ के वन विभाग में अधिकारी स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।



More Stories
भाजयुमो सारंगढ़ ने शहीद आरक्षक सुभाष बेहरा के परिजनों से भेंट कर तिरंगा ध्वज व श्रीफल भेंट किया
कटेली निवासी पंकज जायसवाल ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, पेश की समाज के लिए मिसाल
सावन माह में रक्तदान शिविर का आयोजन, महिलाओं व युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा