सारंगढ़ बिलाईगढ़ -आज के दौर में जहाँ लोग अपने खास दिनों और जन्मदिन को महंगे होटलों या भव्य आयोजनों में मनाना पसंद करते हैं, वहीं ग्राम कटेली के एक युवा ने समाज के सामने संवेदनशीलता और इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की है। ग्राम कटेली निवासी पंकज जायसवाल (पिता – घासी राम जायसवाल) ने अपना जन्मदिन रेंजर पारा, सारंगढ़ स्थित विकलांग आश्रम के बच्चों के बीच जाकर अत्यंत सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया।दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर पंकज जायसवाल ने आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया, उनका हाल-चाल जाना और उन्हें प्राथमिकता देते हुए उनके बीच खुशियाँ बांटी। पंकज ने बच्चों के साथ केक और खाना खिलाया व अपनी ओर से उपहार एवं खाद्य सामग्री वितरित की, जिसे पाकर आश्रम के बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरा माहौल खुशियों से भर गया।सच्ची खुशी अपनों और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है”इस अवसर पर पंकज जायसवाल ने कहा कि समाज में दिव्यांग बच्चों को सहानुभूति नहीं, बल्कि बराबरी और अपनेपन के अधिकार की जरूरत है। आज के आधुनिक युग में अगर हम अपने खुशियों के पलों में इन बच्चों को प्राथमिकता दें और इन्हें अपने समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा समझें, तो यही ईश्वर की सच्ची सेवा होगी। आश्रम प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों ने पंकज जायसवाल के इस मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
भाजयुमो सारंगढ़ ने शहीद आरक्षक सुभाष बेहरा के परिजनों से भेंट कर तिरंगा ध्वज व श्रीफल भेंट किया
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 अधिकारियों के तबादले,,, सारंगढ़ के भी बदले गए
सावन माह में रक्तदान शिविर का आयोजन, महिलाओं व युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा