घरघोड़ा : शास. कन्या पूर्व माध्य. शाला घरघोड़ा ने जिला कार्यालय के निर्देशानुसार उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली |वन्देमातरम एवं अन्य राष्ट्रीय जयकारों के साथ विद्यालय भवन से जय स्तम्भ चौक,धर्मजयगढ़ रोड प्रमुख स्थलों से निकली यात्रा मे लोगों को स्वच्छता संबंधित संदेश भी प्रदान किए गए | रैली पूर्व छात्राओं ने स्वच्छता को दैनिक जीवन मे विशेष रूप से अपनाने का संकल्प शिक्षकों की उपस्थिति मे ली |छात्राओं की उत्साह एवं विशाल रैली को देख इनका उत्साह बढ़ाने लोगों ने भी वन्देमातरम के नारे लगाकर साथ दिया एवं उत्साह की अभिवृद्धि मे सहायक बने |रैली के पूर्व छात्राओं ने विद्यालय परिसर मे स्वच्छता संकल्प एवं सामूहिक रूप से वाद्ययंत्र मे वन्देमातरम का गायन किया |

ज्ञात हो की विद्यालय मे नियमित रूप से प्रातः प्रातः विद्यालय द्वारा निर्धारित उचित समय में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रसारित निर्देशों का परिपालन करते हुए वन्देमातरम सहित सभी मंत्रो का उच्चारण किया जाता है जिसमे छात्राओं शिक्षकों के मध्य सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है | जिसका पालकों ने भी सराहना की है |तिरंगे यात्रा मे विद्यालय के अखिलेश मिश्रा ज्योति मैडम निवेदिता सिंह एवं शिक्षक विजय पंडा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया |शिक्षक विजय पंडा ने रास्ते मे लोगों को स्वच्छता को अपनाने एवं घरों मे तिरंगा को सम्मान जनक स्थान देने की बात कही |

More Stories
नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी
प्री मैट्रिक अनु.जाति कन्या छात्रावास – छिन्द में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।
भाजयुमो सारंगढ़ ने शहीद आरक्षक सुभाष बेहरा के परिजनों से भेंट कर तिरंगा ध्वज व श्रीफल भेंट किया