filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0194,0.0013; brp_del_sen:0.1300,0.1300; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 268.69547;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 65539;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 35;zeissColor: bright;
सारंगढ़-बिलाईगढ़:साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम जनता को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने…
सारंगढ़-बिलाईगढ़:साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम जनता को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में ‘साइबर जागृति अभियान’ की शुरुआत की गई है।छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ शुरू हुआ यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक कुल 7 सप्ताह संचालित किया जाएगा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला स्तरीय अभियान की औपचारिक शुरुआत की। सुनील शर्मा ने खुद सेल्फी लेकर की अपील अभियान के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने ‘साइबर जागृति अभियान’ की लिंक एवं QR कोड जारी किया। उन्होंने स्वयं अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जिलावासियों को इस अनूठी पहल से जुड़ने का संदेश दिया।

एसपी सुनील शर्मा ने कहा:
“जिस तरह देश की आजादी के लिए करोड़ों देशवासियों ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी थी, ठीक उसी तरह आज हम सभी को साइबर क्राइम के खिलाफ एकजुट होना होगा। आमजन अभियान की लिंक व QR कोड के माध्यम से ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ लें और इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर कर साइबर अपराधों को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।”7 सप्ताह तक चलेगा विशेष जागरूकता कार्यक्रम -जिले के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने 7 सप्ताह का विशेष रोडमैप तैयार किया है:
पहला सप्ताह स्कूल और कॉलेजों में ‘डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा’ पर जागरूकता।दूसरे सप्ताह: बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में ‘वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा’ पर केंद्रित कार्यक्रम।
तीसरे सप्ताह: वरिष्ठ नागरिकों के लिए टाउन हॉल में ‘डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल’ के प्रति सतर्कता अभियान।
चौथे सप्ताह: महिला कॉलेजों व सामुदायिक समूहों में ‘स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउजिंग’।
पांचवें सप्ताह: रोजगार कार्यालयों, आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में ‘जॉब फ्रॉड और फिशिंग’ से बचाव।
छठे सप्ताह: आम जनता के लिए ‘डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया की सीमाएं’।सातवें सप्ताह (समापन): ग्राम पंचायतों व निकायों में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर ‘साइबर मुक्त छत्तीसगढ़’ संकल्प कार्यक्रम।चौक-चौराहों और सोशल मीडिया पर चलेगा व्यापक प्रचार जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, चौक-चौराहों और पार्कों में पोस्टर-बैनर और QR कोड लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय थानों, व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, व्यापारियों, जन प्रतिनिधियों और कलाकारों के सहयोग से अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

More Stories
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश
नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी
प्री मैट्रिक अनु.जाति कन्या छात्रावास – छिन्द में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।