August 19, 2026

लेधरा में रास्ता रोककर मारपीट, गड़ासा लहराने का आरोप,,, 2 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम लेधरा के अंबेडकर चौक के पास रास्ता रोककर मारपीट और गड़ासा लहराने का मामला सामने आया है। ग्राम डौकीजोर निवासी शिवम निराला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के मुताबिक 31 जुलाई की रात शिवम अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से मुड़वाभांठा जा रहा था। इसी दौरान लेधरा के अंबेडकर चौक के पास दीपक साहू और कृष्णा चौहान ने रास्ता रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दीपक साहू गड़ासा लहरा रहा था, जबकि दोनों ने हाथ-मुक्का और ईंट से मारपीट की।

मारपीट में शिवम और उसके दोनों साथियों को चोटें आई,, कोसीर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आज दोनों आरोपी को गिरफ्तर कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया