August 19, 2026

यातायात पुलिस द्वारा लगातार सख़्त और सघन कार्रवाई जारी

खबर शेयर करें

सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध विशेष जोर।

कुल 22 मामलों में कार्रवाई करते हुए 27,400 रु. का चालान काटा गया।

यातायात नियमों का पालन करने की गई विशेष अपील।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ -जिले में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त और सघन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। साथ ही, यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले और सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने मुख्य रूप से नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाने, बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने, सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी खड़ी कर रास्ता रोकने और नियमों की अनदेखी करने वाले मामलों पर सख्ती बरती। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत भी दी गई।

इस कार्रवाई के तहत अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत जुर्माना भी लगाया गया। जिसमें धारा 4/181 व 5/180 के अंतर्गत 10 मामलों में 20,000 रु., धारा 122/177 के तहत् 7 मामलों में 2,100 रु., धारा 116/190(2) के तहत् 2 प्रकरणों में 4,000 रु.का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार, यातायात पुलिस ने कुल 22 मामलों में कार्रवाई करते हुए 27,400 रु. का चालानी कार्रवाई किया गया।

साथ ही, यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय अपने सभी दस्तावेज हमेशा साथ रखें। नाबालिग बच्चों को गाड़ी चलाने न दें, तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं और सड़क पर गलत जगह गाड़ी पार्क करके रास्ता बाधित न करें।