छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने 19 अगस्त 2026 को राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जनसंपर्क विभाग में कुल 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशासनिक एवं अन्य आधारों पर नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश में श्री गुलाब डडसेना, सहायक संचालक को जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ से स्थानांतरित कर जिला जनसंपर्क कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ पदस्थ किया गया है। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ श्री देवराम यादव, सहायक सूचना अधिकारी का स्थानांतरण जिला जनसंपर्क कार्यालय महासमुंद किया गया है।
आदेश में कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव, जगदलपुर, रायपुर, कवर्धा, कांकेर, सूरजपुर, बेमेतरा, महासमुंद, बलरामपुर-रामानुजगंज सहित विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारी आगामी आदेश तक नई पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। कुछ स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर तथा कुछ स्वयं के व्यय पर किए गए हैं।




More Stories
यातायात पुलिस द्वारा लगातार सख़्त और सघन कार्रवाई जारी
लेधरा में रास्ता रोककर मारपीट, गड़ासा लहराने का आरोप,,, 2 आरोपी गिरफ्तार
कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार