सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश व सी एम एच ओ डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एल सिदार के कुशल नेतृत्व और विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक नंदलाल इजारदार के उचित प्रबंधन में विकासखंड सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम हरदी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का एन क्यू ए एस प्रमाणीकरण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें भारत सरकार द्वारा नामित मुख्य मूल्यांकन कर्ता श्री बी अशोक कुमार (हैदराबाद) और सुश्री सोमा दत्ता (कोलकाता) के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र हरदी में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया गया । मूल्यांकन के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरदी में दी जाने वाली ओ पी डी, आई पी डी, लैब, डिलीवरी रूम सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के गुणवत्ता को परखा गया । मूल्यांकन कर्ताओं ने इस दौरान मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं का फीडबैक लिया और कर्मचारियों को सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए । मूल्यांकन का परिणाम निःसंदेह भविष्य के गर्भ के छिपा लेकिन आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरदी की टीम अपने प्रदर्शन से उत्साहित हैं । सफलता पूर्वक मूल्यांकन कराने में श्री कृष्णा पूरी गोस्वामी (जिला सलाहकार), मनोज साहू (जिला एकाउंट मैनेजर), चंद्रकुमार पटेल (ब्लॉक नोडल अधिकारी), अरुण नायक (ब्लॉक सहायक नोडल अधिकारी), डॉ आर बी पाणिग्राही (सेक्टर प्रभारी अधिकारी) आर के मैत्री सहित सेक्टर पर्यवेक्षक और सेक्टर के समस्त कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा ।

More Stories
जनसंपर्क विभाग में 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भी अधिकारी बदले गए
यातायात पुलिस द्वारा लगातार सख़्त और सघन कार्रवाई जारी
लेधरा में रास्ता रोककर मारपीट, गड़ासा लहराने का आरोप,,, 2 आरोपी गिरफ्तार