August 23, 2026

घर में घुसकर परिवार पर हमला, टांगिया-रापा और लाठी से मारपीट

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है…

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में तीनों को चोटें आई हैं, जबकि एक युवक के सिर पर गंभीर चोट बताई जा रही है।


मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है सलौनीखुर्द का है , जहां सत्यनारायण यादव के घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, जब सत्यनारायण यादव उनका भाई गोपीचंद यादव और उनकी मां घर पर मौजूद थे, तभी गांव के ही रवि यादव, गणपत यादव, हराबाई और दिलबाई ने घर में घुसकर मारपीट की।



पीड़ितों का आरोप है कि हमले में टांगिया, रापा और लाठी का इस्तेमाल किया गया। मारपीट के दौरान सत्यनारायण यादव के सिर पर टांगिया से वार किए जाने की बात कही जा रही है,और उनका भाई गोपी और उनकी माँ को भी चोटे आई है जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। परिवार के तीन सदस्यों को चोट लगने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद था। शिकायत के आधार पर भटगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है उसके बाद विधिवत कार्यवाही और गिरफ़्तारी की जायेगी