सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएम श्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एल.पी. पटेल को उनके वर्तमान पद से हटा दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
जारी आदेश के अनुसार प्राचार्य एल.पी. पटेल के विरुद्ध वित्तीय एवं अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच और प्रकरण की प्रक्रिया जारी है। इसे देखते हुए विद्यालय की प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से उन्हें तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से हटाया गया है।

वहीं, पीएम श्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था के सुचारू संचालन का अतिरिक्त प्रभार जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया को सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

More Stories
प्रथमिक स्वास्थय केंद्र गोड़म में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
राखी के पवित्र धागे में समाहित है प्रेम,विश्वास और संस्कारों की शक्ति — सुरोतीलाल लकड़ा
कमजोर नेटवर्क के चलते नहीं हो पा रही ठीक से बात