सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राखी के त्योहार से ठीक एक दिन पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। नाले में बह गए 10 वर्षीय मासूम सहदेव बारिहा का शव कई घंटों की तलाश के बाद बरामद कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ठेंगाकोट निवासी सहदेव बारिहा, अपने साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नाले के तेज बहाव में बह गया।

घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे। बीती रात DDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार मासूम का शव बरामद कर लिया गया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। राखी से पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।


More Stories
सेवा सहकारी समिति उपकेंद्र कंठी पाली में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ
सारंगढ़ में ‘संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान’ का शुभारंभ: 21 नवंबर तक चलेगा विशेष नेत्र परीक्षण शिविर
पवनी में जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर किया धान खरीदी का शुभारंभ