भटगांव। तहसील कार्यालय भटगांव में नवपदस्थ तहसीलदार श्रीमती नेत्रप्रभा सिदार के कार्यभार ग्रहण करने पर अधिवक्ता संघ भटगांव द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष फिरितलाल खटकर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नए तहसीलदार से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने श्रीमती सिदार को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नए कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और पक्षकारों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए आपसी समन्वय व सहयोग से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष फिरितलाल खटकर, बालमकुण्ड दुबे, सुनीता प्रधान, जयकुमार टंडन, पुष्पा गुप्ता, अरुणा यादव, रूपेन्द्र कुमार केशवानी, गेंदराम निराला, देवकुमार पटेल एवं उर्मिला प्रधान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
कटंगडीह विद्यालय मे बौद्धिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को भेजे जा रहे मैसेज,,, कलेक्टर की जनता से अपील
विकसित भारत जी राम जी योजना के कार्यों में तेजी लाएं, श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर समय-सीमा में करें पूर्ण – कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू