September 10, 2026

कटंगडीह विद्यालय मे बौद्धिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें

घरघोड़ा : शास. माध्यमिक विद्यालय कटंगडीह के परिसर मे कक्षा पहिली से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्र छात्राओं के मध्य बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभायी |इस अवसर पर सामान्य एवं विषयवस्तु से संबन्धित प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर उनका उत्साह वर्धन करते हुए प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया |उक्त कार्यक्रम के संयोजक TRN. भेंगारी के वायुनन्दन पांडेय रहे |प्रधानपाठिका एलिसेंट टोप्पो,एस. एन. पटनायक,राम दुलार राठिया, अंजना नायक,खुलेश्वरि भास्कर एवं ग्रामवासी इस अवसर पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया वायुनंदन पांडेय ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा की शिक्षा के साथ साथ अन्य बौद्धिक गतिविधियों से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है| कार्यक्रम को प्रधापाठिका मैडम टोप्पो सहित एस. एन. पटनायक ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपने विचारों को सामने रखा |कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक दिलीप पटेल ने किया एवं आयोजक, ग्रामवासियों,पालकों का आभार जताया |