September 14, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सारंगढ़ में होगा विशाल रक्तदान शिविर

खबर शेयर करें

युवा मोर्चा ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की

सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।रक्तदान शिविर का आयोजन जिले के जिला अस्पताल सारंगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले ने जिले के युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में लोग इस पुनीत सेवा कार्य में सहभागी बनें और रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने का संकल्प है। युवा मोर्चा द्वारा जिलेभर के युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।युवा मोर्चा ने जिलेवासियों से विशेष आग्रह किया है कि 17 सितंबर को अपने नजदीकी रक्तदान केंद्र पर पहुंचकर रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद बनें।
रक्तदान हेतु संपर्क:
📞 मो. 8305058073
स्थान: जिला अस्पताल सारंगढ़ | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला
दिनांक: 17 सितंबर 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे