घरघोड़ा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शास. कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय घरघोड़ा मे सेवा संकल्प अभियान को एक उत्सव के रूप मे मनाया गया ; जिसके तहत छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्येय मानते हुए विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए|निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के परिपालन मे तीन दिवसीय कार्यक्रम मे छात्राओं के साथ पालकों,जनप्रतिनिधियों , शाला प्रबंधन समिति एवं जन समूह की भागीदारी रही है | सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम के प्रथम दिवससंध्या सात बजे छात्राओं ने सेवा एवं संकल्प को लेकर विद्यालय के मुख्यद्वार एवं शाला परिसर मे सैकड़ों दीप प्रज्वलन किए जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा एवं उत्सव सदृश्य पर्यावरण बना ||उक्त अवसर पर नगरपंचायत पार्षद कल्पना रितेश शर्मा, टिंकू स्वर्णकार,हंसराज गुप्ता, शिव प्रसाद तिवारी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद आदि उपस्थित रहे |उक्त अवसर पर प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा ने उपस्थित जन समूह को सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं शिक्षकों एवं छात्राओं का उत्साह बढ़ाया एवं |छात्राओं ने भारत माता की जय एवं वन्देमातरम का उद्घोष करते हुए अपनी राष्ट्रीयता का परिचय देते हुए अपने स्तर से एक पेड़ माँ के नाम पौधा लगाने का संकल्प लिया |कार्यक्रम के दूसरे दिवस माध्यमिक खंड एवं उच्च. माध्य. खंड की छात्राओं ने अपने शिक्षकों की उपस्थिति मे आयोजित चित्रकला प्रतिस्पर्धा मे वृहद संख्या मे उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी भावनाओं को 2047 तक की सपने को रेखांकित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया |

क्षेत्रीय स्तर पर सर्वाधिक दर्ज नामांकन करने वाली विद्यालय कन्या शाला मे सेवा संकल्प अभियान के तहत 75 प्रतिशत से अधिक छात्राओं ने उक्त प्रतियोगिता मे भाग लेकर अपनी राष्ट्रीय भावना का परिचय दिया | सेवा संकल्प अभियान के तृतीय दिवस मे भाषण प्रतियोगिता सह पुरुष्कार वितरण का आयोजन किया गया जिसमें टिंकू स्वर्णकार, दीपक अग्रवाल, कुंतीला उरांव, शकील मोहम्मद टिकेश्वर यादव,डोळे पटेल मिनकेतन बेहरा आदि ने उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए विद्यालयीन व्यवस्था एवं छात्राओं की उत्साह की सराहना करते हुए सेवा एवं संकल्प 2047 के संबंध मे उन्होंने कार्यक्रम परिसर को सम्बोधित किया |उक्त अवसर पर पालकों की उपस्थिति सराहनीय रही |संस्था के प्राचार्य श्री बेहरा ने समस्त छात्राओं, पालकों जनप्रतिनिधियों,पत्रकारों कार्य स्थल पर सहयोगियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा की दिशा मे आगे बढ़ते रहने की बात कही |सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम ने निश्चित रूप से छात्राओं के मध्य बौद्धिक शैक्षणिक का वातावरण निर्मित किया |

More Stories
स्कूलों में कानूनी साक्षरता को अनिवार्य विषय बनाने की मांग
जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस द्वारा, 22 सितंबर को अंगदान घोषणा सह सम्मान समारोह
सुपोषण चौपाल में कलेक्टर ने बढ़ाया माताओं-बच्चों का उत्साह, कराई गोदभराई और अन्नप्राशन