सराईपाली : खबर निरीक्षण
यूनाइटेड कराते एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में स्थानीय प्री-मैट्रिक बालक छात्रवास,सराईपाली में विद्यार्थियों के शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विकास के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष निःशुल्क आत्मरक्षा(सेल्फ डिफेंस),योग एवं खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ छात्रवास अधीक्षक किशोर प्रधान के आतिथ्य में हुआ।
इस प्रशिक्षण शिविर में छात्रवास के कुल 50 बालक विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
संस्था के मुख्य प्रशिक्षक मुरलीधर डडसेना एवं चंद्रकांत प्रधान ने बच्चों को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों का लाइव प्रदर्शन करते हुए आपात स्थिति में बचाव के गुर सिखाए और इसके पश्चात बच्चों को विभिन्न योगासन,प्राणायाम और एकाग्रता बढ़ाने वाले अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया,साथ ही मार्शल आर्ट्स सहित विभिन्न खेलों के नियमों,शारीरिक फिटनेस और खेलकूद के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गईl
छात्रावास अधीक्षक किशोर प्रधान ने यूनाइटेड कराते एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से बच्चों में अनुशासन,आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
मुख्य प्रशिक्षक मुरलीधर डडसेना ने कहा कि संस्था का लक्ष्य ग्रामीण एवं आवासीय विद्यालयों तक मार्शल आर्ट्स व स्वास्थ्य जागरूकता पहुँचाना है ताकि युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से सशक्त बने।
इस अवसर पर छात्रावास के अन्य स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More Stories
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मी का तबादला,,,देखे सूची
ग्राम पंचायत कोतरी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर हुआ संवाद
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सारंगढ़ अध्यक्ष हारुन खान ने दिया इस्तीफा