September 24, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मी का तबादला,,,देखे सूची

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य…

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) सुनील शर्मा द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। SP कार्यालय से जारी आदेश के तहत 13 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना दी गई है। प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार कई प्रमुख थानों और चौकियों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है।

​देखें सूची
​निरीक्षक प्रकाश राठौर – रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी बिलाईगढ़।

​निरीक्षक राजेश कुमार चंद्रवंशी – थाना प्रभारी बिलाईगढ़ से रक्षित केन्द्र सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय (प्रभारी जिला विशेष शाखा)।

​निरीक्षक सत्यवादी साहू – थाना प्रभारी डोंगरीपाली से थाना प्रभारी सरिया।

​निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय – रक्षित केन्द्र सम्बद्ध SP कार्यालय से थाना प्रभारी कोसीर।

​निरीक्षक सुनीता बंजारे – थाना प्रभारी कोसीर से रक्षित केन्द्र सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय।

​निरीक्षक नंदलाल राठिया – थाना प्रभारी सरिया से थाना प्रभारी डोंगरीपाली।

उनि अमृत लाल भार्गव – थाना सरसीवां से रक्षित केन्द्र सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय (प्रभारी डीसीबी / डीसीआरबी शाखा)।

​सउनि भगवती कुर्रे – रक्षित केन्द्र (डीसीबी / डीसीआरबी / साइबर सेल / एनटीएफ) से थाना बिलाईगढ़।

​सउनि रामकुमार मानिकपुरी – थाना सरिया से सम्बद्ध SP कार्यालय से चौकी प्रभारी कनकबीरा एवं प्रभारी साइबर सेल / एनटीएफ।

​सउनि नरेन्द्र मनहर – थाना सारंगढ़ से चौकी प्रभारी बेलादुला।

​सउनि टीकाराम खटकर – चौकी
प्रभारी कनकबीरा से थाना सरिया।

​सउनि संजय कुमार नायक – चौकी प्रभारी बेलादुला से थाना सारंगढ़।

​सउनि सुमन कुमार चौहान – थाना सरिया से थाना सलिहा।

​सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।