September 24, 2026

ग्राम पंचायत कोतरी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर हुआ संवाद

सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत कोतरी में ‘स्वच्छता ही…

खबर शेयर करें

सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत कोतरी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित आमजनों के साथ ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026’ विषय पर गहन संवाद आयोजित कर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सारंगढ़ अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय उपस्थित रहे।

उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष  ज्योति पटेल, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री  हरिनाथ खुटे, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी,  भुवन मिश्रा, जिला प्रवक्ता प्रकाश अग्रवाल, प्रकोष्ठ संयोजक  मनोज मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश अजगल्ले, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र रात्रे, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पुरी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मथुरा गोस्वामी, भाजयुमो जिला महामंत्री टिक्की ठाकुर एवं सतीश शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।


संवाद के दौरान अतिथियों एवं वक्ताओं ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पर्यावरण सुरक्षा और गांव की आरोग्यता के लिए गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण कितना आवश्यक है। वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले अपशिष्ट का सही निपटान करें और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक-मुक्त बनाने का संकल्प लिया। सरपंच श्रीमती मथुरा गोस्वामी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।