सारंगढ़। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग सारंगढ़ के अध्यक्ष हारुन खान ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में निजी एवं अपरिहार्य व्यक्तिगत परिस्थितियों का हवाला देते हुए पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।
हारुन खान ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा कि उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी निभाने का पूरा प्रयास किया और संगठन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिले विश्वास, सम्मान और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्पन्न कुछ निजी एवं अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण वे अपने पद की जिम्मेदारियों के साथ न्याय करने में स्वयं को सक्षम नहीं पा रहे हैं। संगठनात्मक दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि पूर्ण निष्ठा, समय और समर्पण की अपेक्षा करता है। इसी भावना के चलते उन्होंने स्वेच्छा एवं सम्मानपूर्वक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
हारुन खान ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका निर्णय किसी व्यक्ति, पदाधिकारी या संगठन के प्रति असंतोष अथवा विरोध का परिणाम नहीं है। उन्होंने इसे पूरी तरह निजी एवं व्यक्तिगत कारणों से लिया गया निर्णय बताया।
उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें संगठनात्मक पद के दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा कि संगठन, कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के प्रति उनका सम्मान एवं सकारात्मक भावना आगे भी बनी रहेगी।


More Stories
प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास सराईपाली में आत्मरक्षा व योग का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर संपन्न
सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मी का तबादला,,,देखे सूची
ग्राम पंचायत कोतरी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर हुआ संवाद