सरायपाली : खबर निरीक्षण
दिनांक 14.10.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लोग प्रतिबंधित अवैध नशीली टेबलेट भारी मात्रा में लेकर बैदपाली रोड़ झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली की ओर आने वाले है कि सूचना तस्दीक हेतु पुलिस टीम बैदपाली रोड़ बाजार पडाव के पास कुछ देर निगरानी करने पर,मुखबीर के बताये हुलिये केअनुसार एक मो.सा.एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी- 06,जीजे- 5116 में चार लोग सवार होकर आ रहे थे,जिन्हे मौके पर धेराबंदी कर दबोचा गया और उनके पास रखे थैले की जाॅच करने पर झोले से नशीली प्रतिबंधित टेबलेट बरामद किया गया।
पुछताछ पर उक्त टेबलेट अपने ग्राहको को बेचने के लिये लाना बताये।
आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrazepam Tablet IP Nitrosum 10 mg 69 पत्ता,(प्रत्येक पत्ता में 10 नग),कुल 690 नग कीमती 55,200 रू मौके पर बरामद कर एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 50,000 रू सहित जप्ती कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर अप.क्र. 359/26 धारा 21 नारकोटिक एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
01- शेखर बाघ पिता विमल बाघ उम्र 19 वर्ष साकिन डोंगरीपारा झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली।
02- विवेकानंद बंछोर पिता रेवाशंकर बंछोर उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली।
03- अनुराग दास पिता रामाधर दास उम्र 19 वर्ष साकिन टावरपारा झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली।
04- दिनेश सिंह राजपूत पिता आनंद सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी बैदपाली थाना सरायपाली।
जप्त प्रतिबंधित नशीली दवाई का विवरण-
01- प्रतिबंधित टेबलेट Nitrazepam Tablet IP Nitrosum 10 mg, 69 पत्ता, कुल 690 नग कीमती 55,200 रू 02- परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 50,000 रू
जुमला जप्त संपत्ति किमती 1,05,200 रूपये।

More Stories
ब्रेकिंग न्यूज…सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार रजक का मुंगेली तबादला,,, और सारंगढ़ मे दुर्ग से आ रहे अधिकारी
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन,तस्करी और फर्जी एनओसी/बिलिंग मामले में महासमुंद पुलिस की हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में बड़ी कार्यवाही।
सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल श्री दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर ओमकार मल्होत्रा का कड़ा प्रहार