November 15, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदारों और अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

कलेक्टर के अनुमोदन से 5 अधिकारियों की पदस्थापना एवं कार्यभार में बदलाव, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्यालयीन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय द्वारा अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। 14 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिले के 5 अधिकारियों को अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा को तहसीलदार सारंगढ़ के पद पर यथावत रखा गया है। वहीं तहसीलदार नेत्रप्रभा सिदार, जो वर्तमान में तहसीलदार भटगांव के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह अतिरिक्त तहसीलदार सारंगढ़ प्रकाश पटेल को तहसीलदार भटगांव के साथ उप पंजीयक भटगांव का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं अधीक्षक भू-अभिलेख आशीष पटेल को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी अतिरिक्त तहसीलदार सारंगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा नायब तहसीलदार बिलाईगढ़ देवराज सिंह सिदार को नायब तहसीलदार सारंगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।