घरघोड़ा : प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ सुश्री टी एक्का ने घरघोड़ा मुख्यालय में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत चल रही बारहवीं दसवीं की पूरक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा में छात्र छात्राओं द्वारा शांतिपूर्वक परीक्षा देते हुए पाए गए।शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में चल रहे कक्षा का निरीक्षण करते हुए छात्राओं से विषय संबंधी एवं स्कूली विद्यालयों में संचालित शासकीय योजनाओं गणवेश वितरण मध्यान्ह भोजन पाठ्य पुस्तक उपलब्धता, पाठ्यक्रम पूर्णता की जानकारी लेते हुए शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष जाहिर किया।इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी ( समग्र शिक्षा ) रायगढ़ एन के चौधरी सहायक परियोजना संचालक (समग्र शिक्षा)भुवनेश्वर पटेल शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान पाठ्य विषय संबंधी जानकारी ली गई।संस्था के प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा प्रधानपाठक अखिलेश मिश्रा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश