ओमप्रकाश बघेल
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ देवभोग ने लंबित मांगों को लेकर सोंपा ज्ञापन। जिसमें कहा गया है कि सेवा सहकारी अंतर्गत कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर हमेशा ठगा महसूस किया है समय पर वेतन न मिलाना और ना ही किसी प्रकार का सुरक्षा इस संघ के लिए पीड़ा दायक स्थिती है कम वेतन में सोसाइटी में सेवा देना व समय पर वेतन न मिलने से परिवार के पालन पोषण के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रांतीय संघ कके आवाहन पर छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं दो सूत्रीय मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में 5 अगस्त से माना तुता धरना स्थल रायपुर में अनिश्चितकालीन धरना में बैठने का निर्णय लिया है। जिसका छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने समर्थन दिया है। इसके अलावा 29 जुलाई से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय धरना पर बैठने का निर्णय भी लिया गया है।
काम होगा प्रभावित
बता दें कि इस समय खेती किसानी का काम रफ्तार पकड़ हुआ है जहां किसानों को खाद बीज सहित अन्य कामों की जरूरत पड़ रही है जो बिना कंप्यूटर ऑपरेटर के संभव नहीं है ऐसे में यदि छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य कंप्यूटर ऑपरेटर संघ हड़ताल पर बैठते है तो काम काज ज्यादा प्रभावित हो सकती है वर्तमान में फसल बीमा का कार्य भी काफी जोरों से चल रहा है यदि हड़ताल पर बैठते हैं तो निश्चित रूप से पूरी तरह या प्रभावित होते दिखेगी
जानिए इनकी क्या है वह दो सूत्रीय मांग
संविदा वेतन वृद्धि कर 23350 रुपए वेतन दिया जावे एवं बोनस भत्ता भविष्य नीधि लागू किया जाए पिछले खरीब 2023 24 का 7 माह का वेतन तत्काल जारी किया जाए। मासिक रूप से नियमित वेतन भुगतान किया जाए। साथ ही कंप्यूटरकृत धान खरीदी केंद्र स्थापना 2007 किया गया है प्रथम नियुक्ति दिनांक के अनुसार समस्त ऑपरेटर को एक निश्चित विभाग में संविलियन कर नियमितकरण का मांग किया गया है ।

More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश