सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में राशन वितरण में गड़बड़ी की मिल रही शिकायतों का मुद्दा क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठाया।
विधायक चातुरी नंद के तारांकित सवाल के जवाब में खाद्य मंत्री ने लिखित में जानकारी देते हुए बताया कि सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2021-22 से जून 2024 की स्थिति में 42 ग्राम पंचायतों में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हुई है।
इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक नंद ने बताया कि क्षेत्र में लगातार राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हो रही है।
मंत्री ने अपने जवाब में अधिकतर शिकायतों को सही बताया है परंतु कार्रवाई एसडीएम के समक्ष विचाराधीन है।
विधायक नंद ने लंबे अवधि से जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई नहीं होने के लिए शासन प्रशासन को दोषी ठहराया और दोषी सेल्समैन और दुकान संचालकों को बचाने का आरोप लगाया।
बता दें कि पिछले दिनों अमरकोट, जंगलबेड़ा,जोगनीपाली,जम्हारी समेत कई गांवों में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतें ग्रामीणों ने की थी।








More Stories
अगर आपकी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चिंता मत करिये,,, लग रहा जन समस्या निवारण शिविर || जाये जरूर
सारँगढ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 मार्च को, एसडीएम ने जारी किए निर्देश
वन अधिकार समिति में सदस्य बनीं सुश्री नीलिमा श्याम से आदिवासी क्षेत्र के विकास को नई उम्मीद