सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में राशन वितरण में गड़बड़ी की मिल रही शिकायतों का मुद्दा क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उठाया।
विधायक चातुरी नंद के तारांकित सवाल के जवाब में खाद्य मंत्री ने लिखित में जानकारी देते हुए बताया कि सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2021-22 से जून 2024 की स्थिति में 42 ग्राम पंचायतों में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हुई है।
इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक नंद ने बताया कि क्षेत्र में लगातार राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हो रही है।
मंत्री ने अपने जवाब में अधिकतर शिकायतों को सही बताया है परंतु कार्रवाई एसडीएम के समक्ष विचाराधीन है।
विधायक नंद ने लंबे अवधि से जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई नहीं होने के लिए शासन प्रशासन को दोषी ठहराया और दोषी सेल्समैन और दुकान संचालकों को बचाने का आरोप लगाया।
बता दें कि पिछले दिनों अमरकोट, जंगलबेड़ा,जोगनीपाली,जम्हारी समेत कई गांवों में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतें ग्रामीणों ने की थी।

More Stories
नागिनभाटा सुमेधा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ,,, किसान को पहनाया फूल माला
नवाचार की शिक्षिका, संवेदना की साहित्यकार: हरिभूमि जिला संवाद में सम्मानित हुईं डॉ. मनीषा त्रिपाठी
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव: बड़े दलों को चुनौती देने की तैयारी में पूर्व निर्दलीय पार्षद सम्मेलाल कुर्रे, निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए ठोक सकते हैं ताल