March 23, 2026

विधायक चातुरी नंद ने किया यादव समाज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

सरायपाली क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने ग्राम जमदरहा में यादव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपजन किया।
विधायक नंद ने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर भवन निर्माण का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि यादव समाज एक शिक्षित और जागरूक समाज रहा है,समाज का भरपूर समर्थन और प्यार दुलार मुझे विधानसभा चुनाव में भी मिला था जिसके लिए मैं सबका आभारी हूं।
विधायक नंद ने यादव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपये देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में फुलझर राज अध्यक्ष जगतराम यादव,कार्यकारी अध्यक्ष बालकराम यादव,केंद्रीय कोषाध्यक्ष खुलू राम यादव उपाध्यक्ष गंगाधर यादव,बसना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र यादव,सरायपाली तहसील अध्यक्ष कैलाश यादव,बसना तहसील उपाध्यक्ष सतीष यादव तहसील सचिव कुंजराम यादव,महिला प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष संतोषी यादव सरायपाली तहसील अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रिंकी यादव, गजानंद यादव,ओमप्रकाश यादव जमदरहा परिक्षेत्र अध्यक्ष पेनूक यादव सचिव संपत्ति यादव,जोतराम यादव,नेहरू यादव, रविशंकर यादव,अरूण यादव समेत यादव समाज के वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।