सारंगढ़ बिलाईगढ _
पर्यावरण को संतुलित रखने जिले के युवाओं द्वारा सेल्फी विथ वृक्षारोपण मुहिम शुरूवात किया गया था। बदलते जलवायु एवं जल संकट, पर्यावरण असंतुलन के मद्देनजर प्रकाश तिवारी जी ने के पौधे लगाने के एवं संरक्षण करने को सेल्फी के साथ जोड़ा है। इसमें युवा पौधरोपण कर रहे हैं व उस पौधे के साथ अपने मोबाइल फोन से एक सेल्फी लेगा। यह सेल्फी एक बार नहीं बल्कि कई बार ली जाएगी। लगाए गए पौधे के साथ युवा उस पौधे को संरक्षित रखते हुए भी सेल्फी लेंगे। इसका मकसद है कि पौधरोपण कर युवा अपनी जिम्मेदारी को ना भूलें। बल्कि पौधों को बड़ा भी करें ताकि वह पेड़ का रूप ले सके और पीढ़ियों तक यह काम आए।
सेल्फी विथ वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उत्साही युवाओं और महिला समूह ने अभियान में हिस्सा लेकर साथ ही अब शहरी क्षेत्रों के लोग भी इस मुहिम से जुड़ लोग जुड़ रहे और वृक्षारोपण रोपण कर सरंक्षण करने का संकल्प ले रहे हैं ,और वृक्षारोपण कर रहे हैं ,वही आज जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजू कुर्रे ने और उनके महिला संगठन के सदस्यों ने सरसीवा में और तेदुभाठा में फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।
युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मंजू कुर्रे बताया कि श्री प्रकाश तिवारी जी के द्वारा चलाया जा रहा मुहिम सेल्फी विथ वृक्षारोपण से प्रेरित होकर आज मैंने और अपने पुरे साथियों के साथ पौधरोपण किया और उन्होंने कहा की हम सभी महिला समूह और संगठन के द्वारा हमारे सरसिवा ब्लाक में हजारों फलदार और छायादार पौधो का उपयुक्त स्थानों में पौधों का रोपण कर उनका संरक्षण करेंगे ।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न