पिथौरा : गोपाल लहरिया
राज्य स्तरीय विज्ञान मेला जगदलपुर आयोजित कार्यक्रम में चयनित हुए
महासमुंद जिले के पिथौरा नगर की एक छात्रा का एनसीआरटी के राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान मेला में चयन हुआ है आपको बता दे संस्कार शिक्षण संस्थान में कार्यरत बाल वैज्ञानिक एवं शासकीय कन्या उच्च माध्य.विद्यालय पिथौरा में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी अंशिका प्रधान है जिनका मॉडल कृषि अंतर्गत हाईटेक पंप सिस्टम था जिसका मॉडल का प्रदर्शन 31 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मेला शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में किया गया था,जहां इनका माडल राष्ट्रीय स्तर विज्ञान मेले के लिए किया गया है उक्त उपलब्धि के लिए के के ठाकुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी,उनके मार्गदर्शन शिक्षक गौरव चंद्राकर,अमृत लाल पटेल,विजय लक्ष्मी पटेल,विद्यालय के प्राचार्य आसाराम बरीहा, प्रबंधन समिति एवम विद्यालय समस्त शिक्षक सहित नगर् जन बधाई प्रेषित किए हैं l








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक