February 5, 2026

संकुल केंद्र बालसी में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन हुआ

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

छ.ग.शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर संभाग राकेश पांडे के निर्देश पर सहायक संचालक श्री जाट सर जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत, डीएमसी (समग्र शिक्षा)कमल नारायण चन्द्राकर,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी एवं बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में आज 6 अगस्त 2024 को संकुल केन्द्र बालसी के अंतर्गत प्राथमिक शाला बालसी में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया ।
शिक्षकों एवं पालकों के मध्य समन्वय,पालकों को उनके बच्चों की पढ़ाई में मदद हेतु समाधान का एक उपाय सुझाने के साथ-साथ समस्त पालकों को शिक्षा विभाग से संबंधित शासन की समस्त योजनाओं से अवगत कराने के उद्‌देश्य से आज उक्त मेगा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पालको को संबोधित करते हुए संकुल प्राचार्य जो.पी.पटेल ने 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला,जिसमें मेरा कोना,छात्र दिनचर्चा,बच्चे ने आज क्या सीखा,बच्चा बोलेगा बेझिझक आदि विषय शामिल हैं,वहीं सेजेस प्राचार्य सरायपाली मनोज पटेल के द्वारा NEP 2020,FLN,नवाजतन सहित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम को पूर्व वि.खण्ड. शिक्षा अधिकारी एम एस कश्यप एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता के.के.पाणिग्राही ने भी संबोधित किया ।
बैठक में पालकों के साथ जाति,आय, निवास प्रमाण पत्र,न्योता भोज,बच्चों की अकादमिक प्रगति,मेरा कोना,छात्र-दिनचर्या,ड्रॉप आउट बच्चा आदि विषयों पर सामूहिक चर्चा की गई साथ ही साथ पालकों को संकुल समन्यक कामता पटेल के द्वारा विद्यार्थी विकास सूचकांक,जादुई पिटारा,मुस्कान पुस्तकालय,अंगना में शिक्षा,जाति प्रमाण पत्र,बालवाड़ी,दीक्षा एप,बढ़ते कदम,छात्रवृत्ति संबंधित विभिन्न योजना पर जानकारी देते हुए नवोदय,प्रयास,एकलव्य विद्यालय,NMSSE के संबंध में भी चर्चा की गई।
उपरोक्त सभी चर्चाओं में पालकों की भी पूर्ण सहभागिता रही,इस दौरान पालकों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से निरीक्षण कर्ता के रूप में उपस्थित मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पालकों एवं शिक्षकों के मध्य आपसी संबंध प्रगाढ़‌ होता है जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पालको एवं शिक्षको को उल्लास साक्षरता शपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पालक गण, गणमान्य नागरिक एवं संकुल के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा,कार्यक्रम का संचालन प्रकाश कुमार ठेठवार एवं आभार प्रदर्शन सहा.शिक्षक प्रमोद सामन्तराय के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पालको एवं अतिथियों के द्वारा “एक पेड़ मां के नाम”वृक्षारोपण किया गया।