February 5, 2026

संगम सेवा समिति शिविर के माध्यम से हितग्राहियों का बना आयुष्मान कार्ड

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

संगम सेवा समिति द्वारा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जनसमस्या निवारण शिविर के तर्ज़ पर सरायपाली के प्रत्येक वार्ड में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है,जिसके द्वारा वार्ड वासीओ के आयुष्मान कार्ड,राशन कार्ड ,महतारिवंदन योजना में हो रही समस्याओं का समाधान समिति के सदस्यों के माध्यम से किया जा रहा है इसी कड़ी में सरायपाली निवासी ललित नंद ने अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया l
मीडिया से बात करते हुए संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने बताया कि हमारे शिविर के माध्यम से प्रतिदिन कई लोग लाभान्वित हो रहे है ,वार्ड के ऐसे लोग जो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है उन्हें चिह्नांकित कर संबंधित कार्यालय को जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध करा दिये जाते है जिससे लोगो को आसानी से शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो जाता है,अग्रवाल ने बताया कि अन्य जो व्यक्ति शिविर का लाभ नहीं ले पाए है वह सरायपाली पुरानी मंडी स्थित संगम सेवा समिति कार्यालय से संपर्क कर सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं l