बसना : गोपाल लहरिया
बसना शहर में आज एसडीएम रविराज ठाकुर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बाइक रैली जनपद पंचायत बसना से निकाला गया l
यह तिरंगा यात्रा बाइक रैली जनपद चौक से प्रारंभ होकर शहीद वीरनारायण चौक,बंसूला,अम्बेडकर चौक,बसना हाइवे होते हुए जनपद चौक बसना में बाइक रैली का समापन किया गया l
इस रैली के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया की आने वाले 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराया जाना चाहिए l
इस यात्रा में प्रमुख रूप से एसडीएम रविराज ठाकुर,नायब तहसीलदार ललित सिंह, सीईओ सनत महादेवा, सीएमओ सुरज सिदार,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे,लोकेश्वर सिंह कंवर, बीआरसी पूर्णानंद मिश्रा,उद्यानिकी अधिकारी उपेंद्र नाग,प्राचार्य खिरोद्र पुरोहित,वीरेंद्र बघेल,अनिल साव,शरण दास और अधिक संख्या में कर्मचारी रैली में शामिल हुए थे l








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक