सरिया – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समाज के विभिन्न वर्गो के साथ 11 से 15 अगस्त के बीच एक राष्ट्रीय भावना का ओतप्रोत प्रत्येक नागरिक के मन में आ जाए इस दृष्टि से लोगों में राष्ट्रीयता का भाव जगाने के लिए और तिरंगा की आन-बान और शान को विश्व में सबसे ऊंचा रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में रविवार से छत्तीसगढ़ में भी हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सरिया नगर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से शुरू हुई जो शहर के अटल चौक से होकर गांधी चौक पहुंची जहां इस यात्रा को विश्रामित की गई।
यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पाणिग्राही,मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही,नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार,उपाध्यक्ष अरूण शराप,गोविन्द अग्रवाल के साथ तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय,वन्दे मातरम् का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। भाजपा नेता व कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए सड़कों पर पैदल चल रहे थे।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीयता का भाव जागृत करना है:जगन्नाथ पाणिग्राही
भारतीय जनता पार्टी रायपुर संभाग के सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीयता का भाव जागृत करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि हर भारतवासी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन बेला पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाएं।
श्री पाणिग्राही ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने ये निर्णय लिया है कि भाजपा के कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों को साथ में लेकर विधानसभा स्तर पर एक तिरंगा यात्रा 11,12 व 13 अगस्त को निकालेंगे।12.13 व 14 अगस्त को जहां महापुरुषों के प्रतिमा स्थापित है वहां उस जगह की स्वच्छता अभियान कार्यक्रम करेंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में हम जो देश के विभाजन के समय पीड़ाजनक दर्दनाक घटनाएं हुई उस पर हम एक मौन जुलूस निकालेंगे तथा प्रदर्शनी लगाकर लोगों को अवगत करायेंगे की कैसे देश का विभाजन किस प्रकार किया गया था। वहीं 15 अगस्त को सभी महापुरुषों के प्रतीमा पर माल्यार्पण करके प्रत्येक बुथों पर भाजपा के कार्यकर्ता ध्वाजारोहण करेंगे।


More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन