सरायपाली : गोपाल लहरिया
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्राचार्य निमंकर पटेल के मार्गदर्शन में अमृत महोत्सव अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय उरावपारा शास.प्राथ./शास.उच्च.प्राथ. व शास.उच्च.माध्य.विद्यालय दुर्गापाली के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा रैली,नशा मुक्ति अभियान रैली का आयोजन किया गया और साथ ही साथ विश्व हाथी दिवस व अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस थीम’फ्रॉम क्लिक्स टू प्रोग्रेस यूथ डिजिटल पाथवेज़ फ़ॉर सस्टेनेबल डेवलोपमेन्ट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस रैली का उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्र ध्वज अपने घर पर फहराने,राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान,देशभक्ति की भावना विकसित
करना है।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि
9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाला हर घर तिरंगा अभियान एक ऐसा अवसर है जो हर भारतीय को गर्व के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराने चाहिए।
यह तिरंगे का सम्मान नहीं बल्कि उन महानायकों का भी सम्मान है,जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलायी और तिरंगा हमारी स्वतंत्रता,संप्रभुता व राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी शिवप्रसाद पटेल ने विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने प्रेरित किया।
ग्राम में विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर हर घर तिरंगा अभियान व नशा के दुष्प्रभाव पर ग्रामीणों को जागरूक करने नारा लगाया
और पूरे गांव का भ्रमण किये।
इस अभियान को सफल बनाने में सभी शिक्षक व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको सहित सभी विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।
यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक जयदेव साहू ने दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन